देश के बावन शक्तिपीठों में हिंगलाज शक्तिपीठ प्रमुख शक्तिपीठ है। यह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। यहां माता सती का ब्रह्मरंध्र गिरा था और उसी स्थान पर माता हिंगलाज का स्थान है।
मा हिंगलाज की लीला अपरम्पार है। इस वेबसाइट पर मा हिंगलाज से संबंधित सभी जानकारियां दी गई है।
हिंगलाज माता आरती लिरिक्स
Hinglaj Mata Aarti Lyrics in Hindi
जो नर तुमको ध्याता, वांछित फल पाता ।
ॐ जय हिंगलाज माता...
हीरा पन्ना मंडित, शीश मुकुट सोहे ।
भाल सिन्दुरी टीका, भक्तन मन मोहे ।।1।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
कर्णफूल अति उज्जवल, झिलमिल सा चमके ।
गजमोतिन की माला, कण्डन पर दमके ।।2।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
स्वर्ण मेखला कटि में, रत्नजड़ित लोभे ।
रक्तांबर मणि मण्डित, अगन पर शोभे ।।3।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
हाथ त्रिशूल विराजे, चक्र खड़गधारी ।
घनुष बाण औ ज्वाला, धारे महतारी ।।4।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
राजहंस तव वाहन, श्वेतासन राजे ।
सिंहासन वृषभासन, माता को साजे ।।5।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
खड़े भीमलोचन है, भैरव तव हारे ।
शक्ति कोटरी तेरी, शक्ति पीठ तारे ।।6।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
क्षेत्र हिंगला ज्याला ,मुख सा है तेरा ।
ब्रह्मरंध्र से प्रकटी, महातीर्थ तेरा ।।7।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
क्षत्रिय कुल की रक्षक, सबकी है माता ।
नर-नारी ओर साधु, अभय सदा पाता ।।8।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
कनक पात्र में शोभित, अगर कपूर बाती ।
आरती हम सब गावत, और तुम हो वरदात्री।।9।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
माँ हिंगलाज की आरती, हम सब मिल गावें ।
तन मन धन सुख सम्पति, इच्छा फल पायें ।।10।।
ॐ जय हिंगलाज माता...
उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आपको हमारा प्रयास कैसा लगा comment box में जरूर बताएं।
इस वेबसाइट पर हिंगलाज माता से और हमारी कुलदेवीयों से संबंधित सभी जानकारी है।
आप जरूर पढ़ें -
हिंगलाज माता आरती lyrics
Hinglaj Mata Aarti Lyrics in Hindi

4 टिप्पणियाँ
👍👍👍
जवाब देंहटाएंमाँ हिंगलाज के कुछ भजन भी इस माला में भेजे आपके इस भक्ति मई माला को सुनके मन प्रसन्न हो गया जय हिंगलाज
जवाब देंहटाएंमाँ हिंगलाज के कुछ भजन भी इस माला में भेजे आपके इस भक्ति मई माला को सुनके मन प्रसन्न हो गया जय हिंगलाज
जवाब देंहटाएंBhot bdiya jay हिंगलाज माता की
जवाब देंहटाएं