आवड़ माता की आरती जय गिरवर राया Aavad Mata Aarti Lyrics In Hindi

आज हम श्री हिंगलाज माता अवतारी श्री आवड़ माता की आरती का ध्यान करेंगे। इसका नियमित पाठ करने से देवी अत्यंत प्रसन्न रहती है और आप और आपके परिवार पर मां की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
अगर आप आवड़ माता जी के उपासक है तो आपको नियमित पाठ करना चाहिए।

आवड़ माता की आरती जय गिरवर राया

Aavad Mata Aarti Lyrics In Hindi




जय गिरवर राया, मैया जय गिरवर राया!
आवड़ आदि सगती, मामड़ घर आया ! ॐ जय गिरवर…

माड़ धारा बिच माजी ,चारण कुळ चाया!
आप अवतरया अम्बे, साँसण सुरराया! जय गिरवर ….

सिंध मैं आय सगती, समंदर सुकवाया!
पेट माय परमेश्वरी, महासागर पाया! ॐ जय गिरवर…

भुजंग डस्यो निज भ्राता, पीयूष ला पाया!
भोर उगत भगवती, लोवड़ लुकवाया!ॐ जय गिरवर…

देत्य मार डाढाली,गिरी खो गड़वाया!
आप सिला दे आडी, थान ऊपर थाया! ॐ जय गिरवर…

बकर मद बाराऊ, छिक आनंद छाया!
चढ़त पूज नित चंडी,भैसा मन भाया! ॐ जय गिरवर…

मेवा चढ़त मिठाई, शुद्ध घ्रत सवाया!
जगमग जोत जगती, तोरी महमाया ! ॐ जय गिरवर…

दरश दिया दुःख भागे,करज्यो देख दया!
अम्ब कहे नित आनंद, गुण आवड़ गाया! ॐ जय गिरवर…

उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।
इंटरनेट पर हमारे कुलदेवी और देवियों के बारे में बहुत कम जानकारी है।
युवा पीढ़ी को सब जानकारी रहे उस उद्देश्य से यह वेबसाइट बनाई है आपको हमारा प्रयास कैसा लगा जरूर बताएं और अगर आप भी हमारी तरह आवड़ माता के उपासक है तो कमेंट बॉक्स में जय आवड़ माता जरूर लिखें।

Aavad Mata Aarti Lyrics
आवड़ माता की आरती लिरिक्स
जय गिरवर राया आरती

एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ